Mahindra XUV 3XO: ऑटो सेक्टर मे अलग ही भोंकाल मचा रही है महिंद्रा की ये गाड़ी, आज करेंगे बुक तो एक साल लंबा है वेटिंग पीरियड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा XUV 3XO भारतीय बाजार में किफायती कारों में से एक मानी जाती है। इस कार की डिमांड का अंदाजा आप इसके वेटिंग पीरियड से लगा सकते हैं। अगर आप आज इस कार का बेस वेरिएंट बुक करते हैं, तो डिलीवरी एक साल बाद होगी।

महिंद्रा XUV 3XO के कुछ वेरिएंट का वेटिंग पीरियड एक साल तक बढ़ा दिया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2025 में इसके बेस MXT (पेट्रोल) मॉडल की वेटिंग एक साल से ज्यादा है।

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

कार की कीमत क्या है?
लॉन्च होने के बाद से ही यह कार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। पिछले महीने इसकी 7,568 यूनिट बिकीं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.57 लाख रुपये तक जाती है।

महिंद्रा XUV 3XO तीन इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है। कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इंजन 82 kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कार में 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन है, जो 96 kW की पावर और 230 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। महिंद्रा कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है। डीजल इंजन 86 kW की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

लोन पर भी कार खरीद सकते हैं
महिंद्रा XUV 3XO का सबसे सस्ता मॉडल MX1 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 9.09 लाख रुपये है। इस कार को खरीदने के लिए आप 7.99 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। इस लोन पर ब्याज बैंक में जमा की जाने वाली एक निश्चित राशि की मासिक किस्त के बराबर ही है।

महिंद्रा XUV 3XO के इस सबसे सस्ते वेरिएंट को खरीदने के लिए अगर आप चार साल के लिए लोन लेते हैं और बैंक लोन पर 9 फीसदी ब्याज लेता है तो आपको हर महीने करीब 20,000 रुपये की किस्त जमा करनी होगी।

Inaya  के बारे में
For Feedback - sajjanbarjati02@gmail.com

Sirsa News : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग तथा वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ ऑर्गेनिक वेस्ट के सतत प्रबंधन में विविध सूक्ष्मजीवों के अनुप्रयोग का व्याख्यान

Sirsa News : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग तथा वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ ऑर्गेनिक वेस्ट के सतत प्रबंधन में विविध सूक्ष्मजीवों के अनुप्रयोग का व्याख्यान

WhatsApp Icon Telegram Icon