Toyota Mini Fortuner: भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड काफी ज्यादा है। टोयोटा जल्द ही एक दमदार स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली एसयूवी लॉन्च करने जा रही है, जो महिंद्रा थार रॉक्स को टक्कर देगी।
यह एसयूवी कोई और नहीं बल्कि टोयोटा एफजे क्रूजर है। इसे बेबी लैंड क्रूजर भी कहा जा रहा है। आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या खास है और यह भारतीय बाजार में धूम मचा सकती है।
Toyota Mini Fortuner

एफजे क्रूजर की एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख से 27 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जो इसे कुछ लोकप्रिय एसयूवी के साथ प्रतिस्पर्धा में ला सकती है। कार का सीधा मुकाबला महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, टाटा सफारी, जीप कंपास से है।
भारत में यह कब होगी लॉन्च?
थाईलैंड में उत्पादन वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। भारत में इसका लॉन्च जून 2027 तक होने का अनुमान है। इसका निर्माण छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) स्थित मेक इन इंडिया प्लांट में किया जाएगा।

टोयोटा FJ क्रूजर का डिज़ाइन
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ के डिज़ाइन को अभी तक पूरी तरह से गुप्त रखा गया है, लेकिन 2023 में जारी की गई एकमात्र टीज़र इमेज के आधार पर कहा जा सकता है कि इसका लुक काफी रग्ड और बॉक्सी होगा।
इसमें आधुनिक LED लाइटिंग सिस्टम मिलेगा, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देगा। इसके अलावा, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और चंकी टायर इसे ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार करते हैं। टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसके क्लासिक SUV लुक को और मजबूत करता है।
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ के हुड के नीचे 2.7-लीटर 2TR-FE नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 161 bhp की अधिकतम पावर और 246 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, जो चारों पहियों को पावर देने के लिए 4WD सिस्टम का इस्तेमाल करेगा। टोयोटा इस मॉडल के कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी दे सकती है।